Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

रात्रे फिर लौटे सिविल लाईन, दो थाना प्रभारी और एक चौकी इंचार्ज का तबादला


TODAY छत्तीसगढ़  / बिलासपुर / जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक [SSP] दीपक कुमार झा ने आज तीन थाना प्रभारी इधर-उधर किये। प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक शनिप रात्रे सिविल लाईन थाना, दिनेश चंद्रा कोटा और शंकर गोस्वामी मल्हार चौकी संभालेंगे। 

आपको बता दें कि शनिप रात्रे को चंद महीनों के भीतर ही दोबारा सिविल लाईन थाना का जिम्मा सौंपा गया है। वर्तमान में कोटा थाना संभाल रहे रात्रे बिलासपुर शहर के तोरवा, सरकंडा और सिविल लाईन थाना पहले संभाल चुके हैं। बिलासपुर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी के औचक निरिक्षण के दौरान थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार की कार्यशैली में मिली घोर लापरवाही ने उन्हें लाईन का रास्ता दिखा दिया। तब से सिविल लाइन थाना एक सब इंस्पेक्टर  भरोसे चल रहा था। उम्मीद की जा रही है कि काम में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए कुछ और थानेदार इधर - उधर किये जायेंगे, कुछ  लाईन भेजे जाने भी अपुष्ट ख़बर है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा