LATEST NEWS
Loading Latest News...
राजिम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजिम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

राजिम बना नगर पालिका, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

रायपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  / छत्तीसगढ़ सरकार ने राजिमवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए राजिम नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में उन्नयन कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान नगर पंचायत की सीमाएं ही नई नगर पालिका की सीमाएं होंगी।

सरकार के इस फैसले के बाद राजिम में उत्साह का माहौल है। नगर पालिका बनने से शहर को शहरी विकास योजनाओं के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री अरुण साव ने कहा कि नगर पालिका का दर्जा मिलने से राजिम के सुनियोजित विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान और सामुदायिक भवन जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्यों में तेजी आएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका बनने से राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न शहरी विकास योजनाओं का लाभ स्थानीय नागरिकों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।

बीबी की बेवफाई भूल नहीं पाया, सामने आई तो पति ने कर दिया क़त्ल

TODAY छत्तीसगढ़  / गरियाबंद /  राजिम थाना क्षेत्र में एक युवक ने तलवार मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसकी पत्नी करीब एक साल पहले पड़ोसी के साथ भाग गई थी। 4 दिन पहले गांव लौटी तो पति से बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने कल जश्ने आजादी के मौके पर उसे बीच सड़क पर तलवार से वार कर हत्या कर दी । इसके बाद आरोपी भाग निकला, हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।

पूरा मामला राजिम थाना के कुरुसकेरा गांव का है। 26 वर्षीय गायत्री तारक की शादी मनोज तारक से हुई थी। लेकिन तीन बच्चों की मां गायत्री अपने पति को छोड़कर पड़ोसी मानसचंद के साथ भाग गई। सालभर बाद 4 दिन पहले ही वो गांव वापस लौटी थी। पड़ोसी मानसचंद के साथ ही पत्नी बनकर रह रही थी। पहले पति मनोज को यह बात नागवार गुजरी।

स्वतंत्रता दिवस की सुबह मनोज अपनी पहली पत्नी के पास पहुंचा, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ। इतने में ही मनोज ने तलवार से गायत्री की दोनों कनपटी पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। गायत्री खून से लतपथ बीच गली में ही तड़पती रही। उसकी मदद करने गांव का कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया। उसने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

हत्या की सूचना मिलने के बाद राजिम पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई, तब तक आरोपी गांव से फरार हो चुका था। जाने से पहले उसने ग्रामीणों को भी धमकी दी। उसके सिर पर खून सवार देख ग्रामीणों ने उसे नहीं रोका। उसके बाद पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर आरोपी को कुछ ही घंटे में घेराबंदी कर धर दबोचा।

छेड़छाड़ करने वाला 'दुर्जन' पहुँचा जेल, पुलिस की सक्रियता से पकड़ा गया फरार आरोपी


TODAY छत्तीसगढ़  / राजिम /  पुलिस ने नाबालिक से छेड़छाड़ मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक घटना के बाद से फरार चल रहा था। मामले के दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी युवक का नाम दुर्जन साहू है।

19 जुलाई को 3 युवकों ने गांव की नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ की थी। पीड़िता की शिकायत पर राजिम पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जानी पटेल और एक नाबालिक को उसी दिन गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जानी पटेल को जेल भेज दिया गया और नाबालिक आरोपी को बाल सुधार गृह महासमुंद भेजा गया। तीसरा अरोपी दुर्जन साहू तब से फरार चल रहा था। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

राजिम पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दुर्जन घटना के बाद से फरार चल रहा था। वही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को इसी बीच उसके गरियाबंद में होने की सूचना मिली जिस पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर उपजेल गरियाबंद दाखिल कर दिया गया है। 

पेड़ काटकर नक्सलियों ने किया आवागमन बाधित, बैनर-पोस्टर लगाकर दी चेतावनी


TODAY छत्तीसगढ़  / राजिम /  गरियाबंद  जिले के शोभा थानाक्षेत्र अंतर्गत कोकड़ी गांव के पास नक्सलियों ने पेड़ काटकर रोड जाम कर दिया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने शोभा-गोरगांव मार्ग पर कोकड़ी के पास एक पेड़ काटकर रोड पर गिरा दिया है। जिससे आवाजाही बंद हो गयी है। नक्सलियों ने मौके पर कुछ बैनर पोस्टर लगाए होने की सूचना भी प्राप्त हुई है। जिसमे नक्सलियों के शहीदी सप्ताह को मनाने की अपील की गई है। नक्सलियों द्वारा मौके पर बम प्लांट किए जाने की भी खबर है हालॉकि फिलहाल इसकी पुष्टि नही हुई है।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि रोड जाम करने की सूचना मिलने पर पार्टी मौके के लिए रवाना हो।चुकी है। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि सीतानदी एरिया कमेटी द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। 


चलती ट्रक में आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

TODAY छत्तीसगढ़  / राजिम / नेशनल हाइवे 130 सी पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। चलते ट्रक में अचानक आग लग गयी। हालांकि राहत की बात ये रही कि हादसे में कोई जनहानि नही हुई।  ट्रक चालक ने कूदकर जान बचाई। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई से एक ट्रक सीमेंट लोड कर ओडिसा के धरमगढ़ जा रहा था। इसी बीच जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर नेशनल हाइवे पर जोबा के पास उसमे अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते ट्रक आग की लपटों से घिर गया। हालाकिं ट्रक ड्राइवर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।

जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके के लिए रवाना हो गयी है। फिलहाल कारणों के खुलासा नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। एएसपी  संतोष महतो एवं सुखनंदन राठौर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मौके के लिए रवाना हो चुकी है। उन्होंने जांच के बाद ही घटना के कारणों की जानकारी की बात कही है।

गांधी परिवार से न्याय की उम्मीद करूंगा - अमितेश

[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल का मंत्रिमंडल गठन होते ही कांग्रेस नेताओं के बीच बगावत सामने आई है. राजिम विधानसभा सीट से विधायक और कांग्रेस के दिग्गज नेता अमितेश शुक्ला ने मंत्री ना बनाए जाने पर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि, 'मेरा नाम शपथ लेने वाले मंत्रियों में नहीं है. मेरा परिवार नेहरु-गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों के साथ जुड़ा रहा है. मैं उनसे हमेशा न्याय की उम्मीद करूंगा.' 
मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में आज कुल 9 मंत्रियों ने शपथ ली है, दो पहले ले चुके हैं। अब तक यह कयास लगाई जा रही थी कि नवनिर्वाचित विधायक व पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ला को दोबारा कांग्रेस की नई सरकार के मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।  मंत्री ना बनाए जाने से अमितेश शुक्ला के समर्थक भी खासे नाराज हैं. दरअसल, ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि शुक्ला ने राजिम सीट से छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा मतों के अंतर से जीत दर्ज की है. यही नहीं उनके परिवार और राजिम विधानसभा से कांग्रेस की जीत होने पर सालों से यह रिकॉर्ड रहा है कि जो भी यहां से जीत हासिल करता है, उसे कांग्रेस सरकार में मंत्री पद दिया जाता है. इस क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करते स्व. श्यामाचरण शुक्ल तीन बार अविभाजित मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री रहे. इसके चलते यह क्षेत्र ना केवल कांग्रेस का गढ़ माना जाता है बल्कि प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक में अहम स्थान भी रखता है.

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में शुक्ला चुनाव जीतने के बाद से दिल्ली में थे और राहुल गांधी, पीएल पुनिया सहित कई बड़े नेताओं से लगातार मुलाकात भी की थी पर बात नहीं बनी और उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली.
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा