Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

राजिम बना नगर पालिका, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

राजिमवासियों का वर्षों का इंतजार खत्म

रायपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  / छत्तीसगढ़ सरकार ने राजिमवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए राजिम नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में उन्नयन कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान नगर पंचायत की सीमाएं ही नई नगर पालिका की सीमाएं होंगी।

सरकार के इस फैसले के बाद राजिम में उत्साह का माहौल है। नगर पालिका बनने से शहर को शहरी विकास योजनाओं के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री अरुण साव ने कहा कि नगर पालिका का दर्जा मिलने से राजिम के सुनियोजित विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान और सामुदायिक भवन जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्यों में तेजी आएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका बनने से राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न शहरी विकास योजनाओं का लाभ स्थानीय नागरिकों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा