Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

पुलिस में 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, डीजीपी ने जारी किया पदोन्नति आदेश

'पदोन्नति सूची में शामिल किसी भी अधिकारी के विरुद्ध यदि विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण या ऐसी कोई कार्रवाई लंबित है, जो उसकी पदोन्नति को प्रभावित कर सकती है, तो संबंधित प्रकरण की पूरी जानकारी तत्काल पुलिस मुख्यालय को भेजी जाए।'
TODAY छत्तीसगढ़  / छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर (निरीक्षक) पद पर पदोन्नत किया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम ने आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि, पदोन्नत अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति सूची में शामिल किसी भी अधिकारी के विरुद्ध यदि विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण या ऐसी कोई कार्रवाई लंबित है, जो उसकी पदोन्नति को प्रभावित कर सकती है, तो संबंधित प्रकरण की पूरी जानकारी तत्काल पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर को भेजी जाए।

आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि पदोन्नति के बाद किसी अधिकारी के संबंध में प्रतिकूल टिप्पणी, बड़ी सजा अथवा कोई ऐसी जानकारी सामने आती है, जिससे उसकी पात्रता प्रभावित होती हो, तो उसकी पदोन्नति निरस्त की जा सकती है।

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह योग्यता सूची 18 माह तक अथवा नई योग्यता सूची जारी होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।

पुलिस विभाग में एक साथ 61 अधिकारियों की पदोन्नति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की नई पदस्थापना सूची जारी होने का इंतजार है। 



© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा