Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

बरगद के पेड़ के नीचे गांजे का सौदा? पुलिस पहुंची तो झाड़ियों में भागने लगा आरोपी

अनूपपुर में नशे के खिलाफ कार्रवाई, 2 किलो 345 ग्राम गांजा जब्त; आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS: TODAY छत्तीसगढ़  /  अनूपपुर: बिजुरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 किलो 345 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, इसकी अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

ठाकुर बाबा धाम के पास बैठा था आरोपी

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लोहसरा स्थित ठाकुर बाबा धाम के पास बरगद के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर एक व्यक्ति काले बैग में गांजा लेकर बैठा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम और गवाह मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी बैग लेकर झाड़ियों की तरफ भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बबलू बेनिया (44) बताया। वह मूल रूप से बक्सी तुलसी पाली, थाना जूनागढ़, जिला कालाहांडी, ओडिशा का रहने वाला है और फिलहाल बिजुरी के पड़रीपानी में रह रहा था।

बैग की तलाशी में मिला गांजा

पुलिस ने आरोपी के काले बैग की तलाशी ली तो उसमें हरी सूखी पत्तियां, डंठल और बीजयुक्त पदार्थ मिला। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इसे गांजा बताया।

इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर पन्नी और टेप सहित कुल वजन 2 किलो 345 ग्राम निकला। पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर गांजे को सील कर अपने कब्जे में लिया।

NDPS Act में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी बबलू बेनिया के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/20(b) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी को विवेचना में लिया गया है।

कार्रवाई में निरीक्षक विकास सिंह, उपनिरीक्षक विपुल शुक्ला, प्रधान आरक्षक सतीष मिश्रा, प्रधान आरक्षक गुपाल यादव, आरक्षक मनोज उपाध्याय, रवि सिंह, रामनिवास गुर्जर और राजदेव सिंह की भूमिका रही।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा