Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सिंघाली के जंगल में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस पहुंची तो मचा हड़कंप

11 जुआरी, 15 बाइक और 11.56 लाख की जब्ती... कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

CG NEWS: TODAY छत्तीसगढ़  /  कोरबा: बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के सिंघाली जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बांकीमोंगरा, दीपका और कटघोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 11 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकदी, मोबाइल फोन और 15 दोपहिया वाहन समेत कुल 11 लाख 56 हजार 500 रुपये की सामग्री जब्त करने की जानकारी दी है।

74,500 रुपये कैश और 15 बाइक जब्त

पुलिस के मुताबिक, जुआ फड़ से 74,500 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा 14 एंड्रॉयड और एक की-पैड मोबाइल समेत कुल 15 मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिनकी कीमत करीब 2.82 लाख रुपये बताई गई है।

मौके से बुलेट और स्कूटी समेत 15 मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार किए गए 11 आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शिवमोहन सिंग (50), अमित कुमार श्रीवास्तव (48), सफिक खान (25), संजू कुमार साहू (27), ईश्वरी साहू (37), विजय कुमार (52), हेमंत बहादुर कार्की (50), सुमीत यादव (28), अभिमन्यु सिंग (35), सुरेंद्र चौहान (39) और राजू नाहक (33) शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संयुक्त टीम ने दी दबिश

सिंघाली के जंगल में जुए का फड़ चलने की सूचना के बाद बांकीमोंगरा, दीपका और कटघोरा थानों की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। अचानक दबिश देकर मौके से 11 आरोपियों को पकड़ा गया और जुए में इस्तेमाल की जा रही नकदी व अन्य सामान जब्त किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जंगल में चल रहे जुए के फड़ों पर निगरानी और कार्रवाई को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। 



© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा