Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मंगल बाजार में सट्टा, नगदी के साथ आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग।
  TODAY छत्तीसगढ़  / जुआ-सट्टा के खिलाफ दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना नेवई क्षेत्र में सट्टा लिखते एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा सामग्री एवं नगदी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, 8 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि मंगल बाजार टंकी, मरोदा क्षेत्र में एक व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज सोनी उर्फ गोलू (34 वर्ष), निवासी टंकी मरोदा नेवई बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से सट्टा पट्टी, एक पर्ची, नगदी 800 रुपये एवं एक पेन जब्त किया गया।

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 223/2026 के तहत धारा 6 छत्तीसगढ़ सार्वजनिक जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को 9 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा