Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सिगरेट मांगने पर विवाद, युवक पर हमला कर हत्या का प्रयास


भिलाई।
  TODAY छत्तीसगढ़  / छावनी थाना क्षेत्र में कैरम सेंटर में हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सिगरेट मांगने को लेकर हुए झगड़े में तीन युवकों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल को प्रार्थी मोह. वसी ने थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बड़ी मस्जिद के पास अहमद नगर कैम्प-02 स्थित अयाज अहमद सिद्दीकी का कैरम सेंटर में बैठा था। इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा सिगरेट मांगने पर मना करने से विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी अपने साथियों को बुलाकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट की। इस दौरान उसका गला दबाया गया तथा धारदार वस्तु से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया।

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 198/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 118(1), 109, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किये हैं जिनमें मोह. रफिक, वसीम कुरैशी उर्फ कालू और रज्जा अहमद उर्फ पप्पू शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार नुकीली वस्तु एवं अन्य सामग्री जब्त की गई है।  पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा