Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

Bilaspur: जबरन चंदा वसूली और मारपीट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार


बिलासपुर।
 TODAY छत्तीसगढ़  / जिले की चौकी बेलगहना थाना कोटा पुलिस ने जबरन चंदा वसूली और मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है, जबकि उसका साथी फरार है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छतौना निवासी आनंद राम भानु (38) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर लड़की नाचा कार्यक्रम के नाम पर जबरन पैसे मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप है। घटना 22 अक्टूबर 2025 की है। बताया गया कि आरोपी आनंद राम भानु अपने साथी अजय भानु के साथ ग्राम छतौना में प्रार्थी अशोक कुमार तिवारी से चंदे के लिए दबाव बना रहा था। पैसे देने से मना करने पर दोनों आरोपियों ने मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और हाथ-मुक्कों व चूड़ा से मारपीट कर दी।

घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हो गए थे। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई थी। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी आनंद राम भानु के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को 16 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, सह आरोपी अजय भानु की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी आनंद राम भानु के खिलाफ चौकी बेलगहना थाना कोटा में हत्या, मारपीट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत पहले से कई मामले दर्ज हैं।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा