दिल्ली। TODAY छत्तीसगढ़ / आईएएस सुप्रिया साहू ने अपने X हैंडल पर इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि तमिलनाडु के अनामलाई टाइगर रिज़र्व के गहरे जंगलों में हाथियों का एक प्यारा परिवार सो रहा है—एक ऐसा अद्भुत पल जो कैमरे में कैद हो गया। हाथी का बच्चा बड़े हाथी के ऊपर अपना पैर धीरे से रखता है, मानो वह उससे आराम, सुरक्षा और प्यार चाहता हो। हाथियों की दुनिया में, परिवार ही सब कुछ होता है। और उनके चारों ओर जंगल खामोश, सुरक्षा देने वाला और शाश्वत रूप से खड़ा है—ठीक उस पालने की तरह जो जीवन को अपनी गोद में थामे रहता है। 'अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस' के इस अवसर पर, यह कोमल दृश्य हमें एक सीधी-सादी सच्चाई की याद दिलाता है: अगर जंगल नहीं होंगे, तो कुछ भी नहीं बचेगा। बिल्कुल कुछ भी नहीं। जंगलों के बिना, यह दुनिया और भी गरीब, कठोर और सूनी हो जाएगी। हाथियों के लिए, वन्यजीवों के लिए, नदियों के लिए और इंसानों के लिए—जंगल ही जीवन हैं। अद्भुत तस्वीर
हाथियों के परिवार का भावुक दृश्य वायरल, IAS सुप्रिया साहू ने साझा किया वीडियो

शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा का झांसा, 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / शेयर मार्केट में पैसा लगाकर दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रायपुर से पकड़कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार अंजना फ्रासिंस ने 16 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी गोविंद कुमार (32) निवासी वृंदावन कॉलोनी, शिवानंद नगर सेक्टर-3, थाना गुडियारी, जिला रायपुर ने उन्हें अपने झांसे में लेकर शेयर मार्केट में निवेश करने पर रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान आरोपी ने प्रार्थिया से चार किस्तों में कुल दो लाख रुपये ले लिए, लेकिन बाद में रकम वापस नहीं की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान आरोपी के रायपुर में होने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस टीम तत्काल वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
-----------------
आप अपने क्षेत्र का समाचार, जानकारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों के बारे में हमें इस (9111607770) वाट्सअप नंबर पर सीधे भेज सकते हैं ।
आप इस लिंक https://chat.whatsapp.com/LR2h81C1Qhg3vliVzuyI2G पर क्लिक करें और सीधे वाट्सअप ग्रुप में जुड़े।
पीएम मोदी से तीनों उपराज्यपालों की अलग-अलग मुलाकात
नयी दिल्ली। TODAY छत्तीसगढ़ / दिल्ली, लद्दाख और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपालों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अलग-अलग मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ‘एक्स’ पर दी जानकारी में बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इसी क्रम में लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल डी. के. जोशी (सेवानिवृत्त) ने भी प्रधानमंत्री से अलग-अलग मुलाकात की।
बताया गया कि हाल ही में नियुक्ति के बाद यह मुलाकात औपचारिक परिचय और समन्वय के लिहाज से अहम मानी जा रही है। संधू और सक्सेना को पांच मार्च को संबंधित पदों पर नियुक्त किया गया था।
तरनजीत सिंह संधू इससे पहले अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके हैं। वहीं, विनय कुमार सक्सेना लद्दाख में नियुक्ति से पूर्व दिल्ली के उपराज्यपाल के पद पर कार्यरत थे।
तरबूज-ककड़ी की आड़ में उगाई जा रही थी अफीम, आमाघाट में पुलिस ने मारा छापा
रायगढ़ । TODAY छत्तीसगढ़ / जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत आमाघाट क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही शुक्रवार को पुलिस एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ एकड़ में लहलहा रही अफीम की फसल को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड निवासी मार्शल सांगा पिछले 10-12 वर्षों से तमनार क्षेत्र में रहकर खेती कर रहा था। उसने आमाघाट के एक किसान से तरबूज एवं ककड़ी की खेती के नाम पर खेत लिया था, लेकिन वहां अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी झारखंड में अफीम की खेती से परिचित था और वहीं से प्रेरित होकर उसने यहां इस अवैध गतिविधि को शुरू किया। फिलहाल खेत के वास्तविक स्वामित्व एवं इस खेती को किसके संरक्षण में किया जा रहा था, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पिछले 15 दिनों के भीतर यह अफीम की खेती का चौथा मामला है। इससे पहले दुर्ग एवं बलरामपुर जिले में भी इसी प्रकार की अवैध खेती पकड़ी जा चुकी है।
इधर, इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राज्य सरकार पर अफीम की खेती को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। पुलिस एवं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।