बिलासपुर । TODAY छत्तीसगढ़ / जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर आठ वाहनों को जब्त किया गया है।
खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निरतु, सेंदरी, तुरकाडीह, लोखंडी, कोनी, बिरकोना एवं सरकंडा क्षेत्रों में व्यापक जांच की गई। इस दौरान सरकंडा क्षेत्र में खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए दो हाइवा तथा रेत का परिवहन करते एक हाइवा वाहन को जब्त किया गया।
इसी प्रकार निरतु क्षेत्र से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, तुरकाडीह से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा लोखंडी क्षेत्र से एक हाइवा और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध परिवहन करते पकड़ा गया। वहीं अशोक नगर क्षेत्र में मुरुम का अवैध परिवहन करते एक हाइवा वाहन को भी जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल पांच हाइवा एवं तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित आठ वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना सरकंडा एवं कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
----------------
आप अपने क्षेत्र का समाचार, जानकारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों के बारे में हमें इस (9111607770) वाट्सअप नंबर पर सीधे भेज सकते हैं ।
आप इस लिंक https://chat.whatsapp.com/LR2h81C1Qhg3vliVzuyI2G पर क्लिक करें और सीधे वाट्सअप ग्रुप में जुड़े।
