गुवाहाटी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुवाहाटी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

PM की श्रद्धांजलि से भावुक हुए CM, असम के इतिहास के कठिन दौर को याद करते हुए कांग्रेस शासन पर लगाए गंभीर आरोप


 गुवाहाटी। 
 TODAY छत्तीसगढ़  / असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की असम यात्रा को राज्य के लिए भावुक और ऐतिहासिक क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक क्षेत्र में प्रधानमंत्री द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने और शहीद खरगेश्वर तालुकदार की प्रतिमा पर माल्यार्पण से असम के इतिहास के वे कठिन दौर याद आ गए, जब कांग्रेस शासन के दौरान राज्य को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 860 लोगों की स्मृति में बनाए गए नए शहीद स्मारक क्षेत्र का दौरा किया और पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उस समय अवैध घुसपैठ को बढ़ावा मिला, ‘धरती के बेटों’ का नरसंहार हुआ और असम को आर्थिक संकट की ओर धकेला गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति इससे भिन्न है, जब राज्य में विकास को लेकर उत्सव का माहौल है। मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री न केवल असम की संस्कृति की रक्षा में हुए बलिदानों को सम्मान दे रहे हैं, बल्कि राज्य के विकास के लिए पूर्ववर्ती प्रधानमंत्रियों की तुलना में कहीं अधिक निवेश भी कर रहे हैं। सरमा ने कहा कि यह बदलाव असम के लिए नई दिशा और नई उम्मीद का प्रतीक है, जिससे राज्य तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है।

वन्यजीव कॉरिडोर में हादसा: हाथियों के झुंड से टकराई राजधानी एक्सप्रेस, कोई हताहत नहीं


गुवाहाटी |
  TODAY छत्तीसगढ़  /  राज्य के नागांव जिले के कामपुर इलाके में चंगजुराई के पास बीती रात बड़ी दुखद घटना हुई. सैरांग से दिल्ली जाने वाली 20507 राजधानी एक्सप्रेस के एक झुंड से टकरा जाने से सात जंगली हाथियों की मौत हो गई. इससे पशु प्रेमियों को गहरा सदमा पहुंचा है. यह घटनास्थल गुवाहाटी से लगभग 126 किमी दूर हुई.

टक्कर की वजह से राजधानी एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घायल यात्रियों को कुछ समय के लिए दूसरे डिब्बों की खाली बर्थ में बिठाया गया.  

रेलवे का आधिकारिक बयान

उत्तर–पूर्व सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। रेलवे प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है, वहीं प्रभावित रेल मार्ग पर यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं।  

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने डिविजनल हेडक्वार्टर के सीनियर अधिकारियों के साथ एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेनें मौके पर भेजी. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के जनरल मैनेजर और लुमडिंग के डिविजनल रेलवे मैनेजर समेत सीनियर रेलवे अधिकारी रेस्टोरेशन के काम की देखरेख के लिए मौके पर पहुंचे. यात्रियों की मदद के लिए गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर 0361-2731621 / 2731622 / 2731623 जारी किए गए.

इस हादसे की खबर लगते ही वन विभाग के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे (हाथी) के लिए इमरजेंसी में इलाज का इंतजाम किया. जानवरों के डॉक्टरों की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई और मरे हुए हाथियों का पोस्टमॉर्टम किया. इस बीच जंगल के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बछड़े के लिए इमरजेंसी इलाज का इंतजाम किया.

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा रात करीब 2.17 पर घने कोहरे के बीच हुआ, जब जंगली हाथियों का एक झुंड पास की पहाड़ियों से नीचे आया और रेलवे ट्रैक पर चला गया. सात हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक हाथी का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

Coronavirus : मरीज की मौत के बाद डॉक्टर की जमकर ठुकाई, देखिये VIDEO

TODAY
 छत्तीसगढ़  / 
गुवाहाटी / देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच डॉक्टर्स लगातार मरीजों की जान बचाने में लगे हुए हैं, लेकिन इस बीच कई बार डॉक्टर्स के साथ बदसलूकी की खबरें भी आती रही हैं. ताजा मामला असम के होजई  का है, जहां एक अस्पताल में कोरोना मरीज की मौत के बाद भीड़ ने डॉक्टर की बुरी तरह पिटाई कर दी.

असम में डॉक्टर पर जानलेवा हमला

असम के होजई के डॉक्टर सेजू को घर से घसीटकर भीड़ ने बेरहमी से पिटाई की. डॉक्टर को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. भीड़ ने एक मरीज की जान बचाने में विफल रहने पर डॉक्टर के साथ जमकर मारपीट की.

मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई के आदेश

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा व्यक्तिगत रूप से मामले की निगरानी कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. इस मामले में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा, 'हमारे फ्रंटलाइन वर्कर्स पर इस तरह के बर्बर हमले को हमारा प्रशासन बर्दाश्त नहीं करेगा.' उन्होंने असम के स्पेशल डीजीपी जीपी सिंह और असम पुलिस को निर्देश देते हुए कार्रवाई के आदेश दिए.

इधर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर डॉक्टर की सुरक्षा की मांग की है. ये पहला मौका नहीं है जब डॉक्टर के साथ बदसलूकी की गई हो. आईएमए ने ये भी कहा है कि कोरोना काल में डॉक्टर्स की ओर से हर मुमकिन कोशिश की जा रही है. कोशिश की जा रही है कि किसी का कुछ नुकसान न हो और मरीजों का बेहतर इलाज किया जा सके.  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com