Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

कोपरा डेम मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

हिर्री पुलिस की कार्रवाई, 20 दिन से फरार था

बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  / थाना हिर्री पुलिस ने अपराध क्रमांक 223/2026 के मामले में घटना दिनांक से फरार चल रहे आरोपी आशीष पात्रे (27) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 74, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज है।

पुलिस के अनुसार घटना 3 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे कोपरा डेम के पास हुई थी। पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर थाना सकरी में प्रारंभिक रूप से अपराध दर्ज किया गया था। बाद में नंबरी डायरी प्राप्त होने पर थाना हिर्री में अपराध क्रमांक 223/2026 कायम कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर उसकी पतासाजी की और 23 अगस्त 2026 को शाम 7:45 बजे आरोपी आशीष पात्रे, निवासी पचबहरा (छिरहापारा), थाना तखतपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा