Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

थाने में एसएसपी की अचानक दस्तक, शिकायतों के बाद तीन कांस्टेबल लाइन अटैच

79 गांवों की पुलिसिंग पर रजनेश सिंह की नजर, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने 23 अगस्त को थाना तखतपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र की बीट व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश दिए।

तखतपुर थाना क्षेत्र के 79 गांवों में से 14 गांवों को अगडालू ग्राम के रूप में चिन्हांकित किया गया है। इन क्षेत्रों में अवैध शराब, मारपीट और भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें अधिक मिलने की जानकारी पर एसएसपी ने अवैध शराब के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और संबंधित लोगों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। बराही परसाकापा क्षेत्र में पूर्व में एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय की कार्रवाई का उल्लेख करते हुए ऐसी कार्रवाई को और प्रभावी एवं सतत बनाए रखने कहा गया।

तीन कांस्टेबल लाइन अटैच 

निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारियों के संबंध में लगातार शिकायतें मिलने और अपराध नियंत्रण एवं जनसंपर्क में उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद संबंधित कर्मचारियों को तत्काल रक्षित केंद्र संबद्ध किया गया।

एसएसपी ने बार-बार अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और बाउंड ओवर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बांड का उल्लंघन होने पर नियमानुसार राशि जब्त कराने को भी कहा गया।

अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त महिलाओं को महिला स्व-सहायता समूहों और शासन की योजनाओं से जोड़कर वैकल्पिक आजीविका के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए गए।

बीट पुलिसिंग मजबूत करने पर जोर

एसएसपी ने बीट कर्मचारियों को अपने क्षेत्र के गांवों, अपराधियों और स्थानीय समस्याओं की पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिए। झगड़ालू गांवों में पूर्व की घटनाओं और अपराधों की विस्तृत जानकारी संकलित कर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। संगठित अपराध में संलिप्त लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

19 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान सीएम हेल्पलाइन की 19 शिकायतों और चरित्र सत्यापन प्रकरणों की समीक्षा की गई। एसएसपी ने सभी मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा