Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सीपी राधाकृष्णन के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर सरकार अलर्ट, तैयारियों की हुई समीक्षा

2 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे उपराष्ट्रपति, एम्स दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

रायपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  / भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई बैठक में उपराष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुरक्षा, प्रोटोकॉल, यातायात, चिकित्सा, स्वागत और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

उपराष्ट्रपति 2 सितंबर को रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम 

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपराष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल और मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार सुनिश्चित की जाएं। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक और वापसी के दौरान एंट्री-एग्जिट प्लान को बेहतर समन्वय के साथ अंतिम रूप देने को कहा गया।

एयरपोर्ट पर स्वागत, रिसेप्शन लाइन, एम्स में रिसेप्शन और अन्य प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं के लिए रायपुर कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए गए। एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने को भी कहा गया।

सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था 

मुख्य सचिव ने गृह विभाग को सुरक्षा संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही ठहरने, प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं और आकस्मिक चिकित्सा सहायता की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

दीक्षांत समारोह में बैठक व्यवस्था भारत सरकार के निर्धारित प्रोटोकॉल और डायस प्लान के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत में वंदे मातरम् और राष्ट्रगान सहित सभी निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

मुख्य सचिव ने एम्स प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को दीक्षांत समारोह की सभी व्यवस्थाएं समय पर और बेहतर समन्वय के साथ पूरी करने के निर्देश दिए।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा