बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 11266/11265 अम्बिकापुर-जबलपुर-अम्बिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार अब मदन महल स्टेशन तक कर दिया गया है। रेलवे के अनुसार यह व्यवस्था 17 अगस्त 2026 से प्रभावी हो गई है। इससे अम्बिकापुर और जबलपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
अम्बिकापुर से मदन महल तक का समय
गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-मदन महल इंटरसिटी एक्सप्रेस अम्बिकापुर स्टेशन से सुबह 6:15 बजे रवाना होगी। ट्रेन जबलपुर स्टेशन दोपहर 2:55 बजे पहुंचेगी, जहां से 3 बजे रवाना होकर मदन महल स्टेशन दोपहर 3:20 बजे पहुंचेगी।
मदन महल से अम्बिकापुर की वापसी
वापसी में गाड़ी संख्या 11265 मदन महल-अम्बिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस मदन महल स्टेशन से दोपहर 12:25 बजे रवाना होगी। ट्रेन जबलपुर स्टेशन 12:35 बजे पहुंचेगी और 12:45 बजे रवाना होगी, जबकि अम्बिकापुर स्टेशन रात 11 बजे पहुंचेगी।

