रायपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत के बाद इंटर्न डॉक्टरों ने सरकार पर भरोसा जताते हुए अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।
स्टाइपेंड बढ़ाने की प्रक्रिया आगे बढ़ी
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि IMA-MSN छत्तीसगढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि को लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभागीय स्तर पर इसी महीने मांगों पर आवश्यक एवं सकारात्मक निर्णय लेने के लिए कार्रवाई तेज की जा रही है।
चिकित्सा शिक्षा को लेकर सरकार प्रतिबद्ध
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विषयों को लेकर संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि इंटर्न डॉक्टरों के हितों की रक्षा और उनकी मांगों के समाधान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

