Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

जंगल में सजा था जुए का फड़, अचानक पहुंच गई पुलिस; 8 गिरफ्तार

रात-दिन जंगल में जुआ? पुलिस ने घेराबंदी कर पूरा फड़ पकड़ा

रायगढ़ ।  TODAY छत्तीसगढ़  / जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लैलूंगा और रैरुमाखुर्द पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम भालूपखना के जंगल में जुआ खेल रहे 8 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने जुआ फड़ से ₹11,400 नगद, 52 पत्ती ताश, 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन और एक लाल रंग की छींटदार दरी जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ चौकी रैरुमाखुर्द, थाना धरमजयगढ़ में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम भालूपखना जंगल में नहर किनारे कुछ लोगों के ताश से जुआ खेलने की सूचना मिली थी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देवराज अग्रवाल, नितई राम केंवट, रामजीवन राठिया, कुंवर सिंह अगरिया, सुखीराम चकधारी, भोजकुमार यादव, झनकराम कंवर और तुलाराम साहू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को चौकी रैरुमाखुर्द लाकर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा