रायपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर तक के अफसरों के प्रभार में बदलाव किया गया है।
नई पदस्थापना के तहत पवन देव को महानिदेशक, नगरसेना एवं नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाएं छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। गुरजिंदर पाल सिंह को महानिदेशक प्रशिक्षण एवं राज्य पुलिस अकादमी बनाया गया है, जबकि एसआरपी कल्लूरी को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है।
प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन एवं चयन के साथ संचालक अभियोजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विवेकानंद को एडीजी वित्त, योजना एवं प्रबंध तथा दीपांशु काबरा को एडीजी रेल एवं एडीजी यातायात की जिम्मेदारी मिली है। अमित कुमार को एडीजी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बनाया गया है।
डॉ. आनंद छाबड़ा को एडीजी तकनीकी सेवाएं, डायल-112 एवं दूरसंचार का प्रभार दिया गया है। आनंद प्रकाश पॉल को आईजी कानून व्यवस्था/सुरक्षा और अंकित कुमार गर्ग को राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के संचालक के अतिरिक्त एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं SIA का प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा ध्रुव गुप्ता को आईजी CID के साथ CCTNS/SCRB एवं तकनीकी सेवाएं, बालाजी राव सोमावार को आईजी अजाक, प्रशांत कुमार अग्रवाल को आईजी S4C एवं तकनीकी सेवाएं, मिलना कुर्जी को आईजी छसबल और पारूल माथुर को आईजी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मेदारी दी गई है।
DIG स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। मनीष शर्मा को प्रशासन एवं चयन, अभिषेक मीणा को छसबल-बस्तर, सदानंद कुमार को छसबल, गिरिजा शंकर जायसवाल को S4C एवं तकनीकी सेवाएं और एमएल कोटवानी को गुप्तवार्ता का प्रभार दिया गया है।
प्रशांत कुमार ठाकुर को CCTNS+SCRB, अजातशत्रु बहादुर सिंह को नगरसेना एवं राज्य आपदा प्रबंधन बल तथा अग्निशमन सेवाएं, विवेक शुक्ला को सुरक्षा और राजेश कुकरेजा को वित्त, योजना एवं प्रबंध की जिम्मेदारी मिली है।
वहीं श्वेता राजमणी को दूरसंचार एवं डायल-112, रामकृष्ण साहू को CID, मोहित गर्ग को प्रशासन एवं चयन तथा रवि कुमार कुर्जे को CID में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
यदुवंशी अक्षय कुमार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक CCTNS के साथ संयुक्त परिवहन आयुक्त सड़क सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। चिराग जैन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से संबंधित जिम्मेदारी और अंजली विश्वकर्मा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात, पुलिस मुख्यालय का प्रभार सौंपा गया है।
तबादला आदेश में शामिल 31 अधिकारी
पवन देव, गुरजिंदर पाल सिंह, एसआरपी कल्लूरी, प्रदीप गुप्ता, विवेकानंद, दीपांशु काबरा, अमित कुमार, डॉ. आनंद छाबड़ा, आनंद प्रकाश पॉल, अंकित कुमार गर्ग, ध्रुव गुप्ता, बालाजी राव सोमावार, प्रशांत कुमार अग्रवाल, मिलना कुर्जी, पारूल माथुर, मनीष शर्मा, अभिषेक मीणा, सदानंद कुमार, गिरिजा शंकर जायसवाल, एमएल कोटवानी, प्रशांत कुमार ठाकुर, अजातशत्रु बहादुर सिंह, विवेक शुक्ला, राजेश कुकरेजा, श्वेता राजमणी, रामकृष्ण साहू, मोहित गर्ग, रवि कुमार कुर्जे, यदुवंशी अक्षय कुमार, चिराग जैन और अंजली विश्वकर्मा।

