Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मुख्यमंत्री ने साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलने पर दी बधाई

 


रायपुर। 
TODAY छत्तीसगढ़  / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को साहित्य के सर्वोच्च सम्मान ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल हिंदी साहित्य की उस समृद्ध परंपरा के सशक्त प्रतिनिधि हैं, जिन्होंने अपनी सादगी, गहरी संवेदना और विलक्षण लेखन शैली से साहित्य जगत में विशिष्ट पहचान बनाई है। उनकी रचनाओं ने न केवल हिंदी भाषा को नई ऊँचाई दी है, बल्कि पाठकों की कई पीढ़ियों को गहराई से प्रभावित किया है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा