Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

BILASPUR POLICE: मोपका में युवक की हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में


 
 TODAY छत्तीसगढ़  / बिलासपुर, 30 सितम्बर। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका में रविवार को एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, भाटापारा मोपका निवासी दिनेश कुमार सूर्यवंशी (35 वर्ष) दुर्गा पंडाल के पीछे बैठे थे। उसी दौरान उसी मोहल्ले का निवासी कमलेश सूर्यवंशी (25 वर्ष) वहाँ पहुँचा और गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल दिनेश को परिजन तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सरकंडा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मोपका चौकी क्षेत्र से हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा