स्टेशन पर बड़ा एक्शन! मां-बेटी के पास मिला गौमांस मांस

(सांकेतिक चित्र AI)
बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़  /  रेलवे स्टेशन के सामने गुरुवार रात तोरवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रॉली बैग में संदिग्ध गौमांस ले जा रही मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मगरपारा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस को इस मामले में किसी संगठित नेटवर्क की भूमिका होने का संदेह है।

पुलिस के अनुसार,  सूचना मिली थी कि दो महिलाएं संदिग्ध हालत में ट्रॉली बैग लेकर स्टेशन से बाहर निकल रही हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रजनीश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेलवे स्टेशन के सामने घेराबंदी कर दोनों को रोक लिया। इस दौरान कुछ गौरक्षक और हिन्दू सेना के सदस्य भी रहे जिनकी सुचना पर पुलिस ने गौ मांस लेकर बिलासपुर पहुँची महिलाओं को पकड़ा। 

पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम रेहाना परवीन बानो (47) और अलीजा रजा (20) बताए। तलाशी लेने पर ट्रॉली बैग के भीतर पॉलिथीन में करीब 10 किलो कच्चा मांस बरामद हुआ, जिसे प्रारंभिक तौर पर गौमांस होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर मौजूद गवाहों ने भी बरामदगी की पुष्टि की। जांच के दौरान आरोपियों के पास मांस के परिवहन या भंडारण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बताया कि वे रायपुर से बिलासपुर आई थीं, लेकिन मांस के स्रोत के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकीं। इसी आधार पर पुलिस को संदेह है कि मामला किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है और दोनों महिलाओं का इस्तेमाल सप्लाई चेन में किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि जब्त मांस का परीक्षण कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। साथ ही संभावित नेटवर्क की जांच भी जारी है।

‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान जारी, ग्रामीण क्षेत्रों में 21 कॉस्मेटिक दुकानों की सघन जांच


बिलासपुर। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में संचालित ‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान के तहत आज औषधि निरीक्षकों की तीन टीमों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कॉस्मेटिक विक्रय संस्थानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में औषधि निरीक्षक श्री सुनील पंडा, श्रीमती सुमन लता कंवर, श्री अश्विनी कुमार, श्री आशीष पांडे एवं श्रीमती कामेश्वरी पटेल शामिल थे।

     टीम द्वारा तखतपुर, गनियारी, चकरभाठा, पौंडी, बोदरी एवं बेहतराई-सरकंडा क्षेत्र में कुल 21 कॉस्मेटिक विक्रय संस्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में भंडारण व्यवस्था की जांच की गई तथा खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया गया। कई प्रतिष्ठानों में क्रय बिल संधारण एवं नियमों की जानकारी का अभाव पाया गया, जिस पर संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

       निरीक्षण टीम ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कॉस्मेटिक उत्पादों की खरीद-बिक्री केवल पक्के बिल के माध्यम से की जाए तथा ऐसे उत्पाद ही विक्रय किए जाएं, जिन पर बैच नंबर, निर्माण तिथि, अवसान तिथि एवं निर्माता की जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित हो। जांच के दौरान किसी भी संस्थान में एक्सपायरी उत्पाद नहीं पाए गए, जो संतोषजनक स्थिति रही। वहीं, 06 दुकानों में उचित लेबलिंग नहीं पाए जाने वाले कॉस्मेटिक उत्पादों के स्टॉक को मौके पर नष्ट कराया गया।

      सहायक औषधि नियंत्रक श्री भीष्म देव सिंह ने कहा कि सुरक्षित उत्पादों के उपयोग के लिए आम नागरिकों को भी जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि ऐसे किसी भी कॉस्मेटिक उत्पाद की खरीद न करें, जिसमें अवसान तिथि, निर्माता अथवा बैच नंबर का उल्लेख न हो। जिले में यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।

अंबिकापुर में दरिंदगी! शादी से लौटती बालिकाओं को उठा ले गए बदमाश


अंबिकापुर।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में दो नाबालिग बालिकाओं से सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन वयस्क आरोपी और तीन विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल को दोनों पीड़िताएं अपनी सहेलियों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। वापस लौटते समय करीब एक दर्जन युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए। वहां चार आरोपियों ने बालिकाओं के साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद दोनों पीड़िताएं रात में किसी तरह अपने घर पहुंचीं और अगले दिन परिजनों को पूरी जानकारी दी। शिकायत के आधार पर थाना सीतापुर में 26 अप्रैल को अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने पीड़िताओं के बयान दर्ज कराए और मेडिकल परीक्षण कराया। परिजनों की आपत्ति के बाद दोबारा जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई तेज की।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वयस्क आरोपियों में आनंद बेक (27), विकास उर्फ राहुल (24) और मनीष खलखो उर्फ आभीस शामिल हैं। वहीं तीन नाबालिग आरोपियों को बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2) तथा पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और अन्य संलिप्त आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। 

“मुझे माफ कर देना…” पति के नाम आखिरी खत


बिजनौर (उत्तर प्रदेश)
।  TODAY छत्तीसगढ़  /  ज़िले में मोनिका ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मोनिका ने अपने पति के लिए लिखे सुसाइड नोट में लिखा— "एक लड़का कई दिनों से मुझे परेशान कर रहा है। अब वह मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। अगर हो सके तो कृपया मुझे माफ़ कर देना।"

सुसाइड से पहले मोनिका ने अपने मायके में वीडियो कॉल भी किया था। उस दौरान वह रो रही थी, लेकिन उसके घरवालों ने इसे आम पति-पत्नी का झगड़ा समझकर नज़रअंदाज़ कर दिया और ज़्यादा ध्यान नहीं दिया। बाद में मोनिका ने फांसी लगा ली, जबकि उसकी दो बेटियाँ पास में ही एक खाट पर सो रही थीं।

महिला के इंस्टाग्राम पर कुछ अश्लील चैट भी मिलीं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी ने उससे इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, उसके साथ संबंध बनाए और फिर उन संबंधों के कुछ वीडियो या फोटो बना लिए, जिनका इस्तेमाल वह लड़का उसे ब्लैकमेल करने के लिए कर रहा था। पूरे मामले की गहन जांच चल रही है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com