Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

स्टेशन पर बड़ा एक्शन! मां-बेटी के पास मिला गौमांस मांस

(सांकेतिक चित्र AI)
बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़  /  रेलवे स्टेशन के सामने गुरुवार रात तोरवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रॉली बैग में संदिग्ध गौमांस ले जा रही मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मगरपारा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस को इस मामले में किसी संगठित नेटवर्क की भूमिका होने का संदेह है।

पुलिस के अनुसार,  सूचना मिली थी कि दो महिलाएं संदिग्ध हालत में ट्रॉली बैग लेकर स्टेशन से बाहर निकल रही हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रजनीश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेलवे स्टेशन के सामने घेराबंदी कर दोनों को रोक लिया। इस दौरान कुछ गौरक्षक और हिन्दू सेना के सदस्य भी रहे जिनकी सुचना पर पुलिस ने गौ मांस लेकर बिलासपुर पहुँची महिलाओं को पकड़ा। 

पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम रेहाना परवीन बानो (47) और अलीजा रजा (20) बताए। तलाशी लेने पर ट्रॉली बैग के भीतर पॉलिथीन में करीब 10 किलो कच्चा मांस बरामद हुआ, जिसे प्रारंभिक तौर पर गौमांस होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर मौजूद गवाहों ने भी बरामदगी की पुष्टि की। जांच के दौरान आरोपियों के पास मांस के परिवहन या भंडारण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बताया कि वे रायपुर से बिलासपुर आई थीं, लेकिन मांस के स्रोत के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकीं। इसी आधार पर पुलिस को संदेह है कि मामला किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है और दोनों महिलाओं का इस्तेमाल सप्लाई चेन में किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि जब्त मांस का परीक्षण कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। साथ ही संभावित नेटवर्क की जांच भी जारी है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com