Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13 मजदूर मौके से मिले


भिलाई नगर । 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  दुर्ग पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नंदिनी थाना क्षेत्र में संचालित एक अवैध गुटखा फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर भारी मात्रा में तैयार गुटखा, कच्चा माल, पैकिंग मटेरियल और अत्याधुनिक मशीनरी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री में “मुसाफिर” ब्रांड का जर्दा युक्त गुटखा और “एम-4” ब्रांड का सुगंधित जर्दा तैयार कर बाजार में खपाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में पैक किए गए गुटखा के पैकेट और निर्माण सामग्री बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में 13 मजदूर काम करते पाए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये मजदूर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के निवासी हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर नेटवर्क और संचालकों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह अवैध यूनिट अप्रैल 2026 की शुरुआत से संचालित हो रही थी और कम समय में बड़े पैमाने पर गुटखा खपाने की तैयारी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया। विभाग द्वारा सैंपल लिए गए। गुणवत्ता और नियमों की जांच जारी है जिसके उल्लंघन पर अलग से वैधानिक कार्रवाई होगी। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com