बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। TODAY छत्तीसगढ़ / ज़िले में मोनिका ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मोनिका ने अपने पति के लिए लिखे सुसाइड नोट में लिखा— "एक लड़का कई दिनों से मुझे परेशान कर रहा है। अब वह मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। अगर हो सके तो कृपया मुझे माफ़ कर देना।"
“मुझे माफ कर देना…” पति के नाम आखिरी खत
बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। TODAY छत्तीसगढ़ / ज़िले में मोनिका ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मोनिका ने अपने पति के लिए लिखे सुसाइड नोट में लिखा— "एक लड़का कई दिनों से मुझे परेशान कर रहा है। अब वह मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। अगर हो सके तो कृपया मुझे माफ़ कर देना।"
छात्रावास के कमरे में पंखें से फंदा लगाकर छात्रा ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट नहीं मिला
जयपुर । TODAY छत्तीसगढ़ / राजस्थान के कोटा जिले में राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही एक और छात्रा ने बुधवार रात अपने छात्रावास के कमरे में पंखें से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जवाहर नगर पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली निशा अहीर (22) ने महावीर नगर स्थित छात्रावास में अपने कमरे के पंखें से लटकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वास्तविक कारणों का पता उसके परिजनों के यहां पहुंचने और मृतका का पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा। शिक्षा नगरी में इससे पूर्व नीट की तैयारी कर रहे पश्चिम बंगाल के रहने वाले फोरिद ने भी सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
जिला कलेक्टर महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि जिला प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों और छात्रावास संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिये कदम उठाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि जिस छात्रावास में छात्रा ने पंखें से लटकर आत्महत्या की है वहां पंखें से लटकने को रोकने वाले 'एंटी हैगिंग डिवाइस' नहीं लगाने पर छात्रावास संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
---------------------
आप यहाँ क्लिक करके सीधे वाट्सअप नंबर पर भी पहुँच सकते हैं और प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते हैं।
छत्तीसगढ़ : पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पीएसओ ने खुद को मारी गोली, सुसाईड नोट से खुलेगा आत्महत्या का राज
TODAY छत्तीसगढ़ / रायपुर / पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पीएसओ ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें पारिवारिक विवाद सामने आई है। मृतक आरक्षक विशंभर राठौर मूलत: मुरैना का रहने वाला था। वह पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सुरक्षा अमले में तैनात था। विशंभर सिंचाई कॉलोनी स्थित सरकारी निवास में अकेले रहता था।
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें





