Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

छत्तीसगढ़ : पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पीएसओ ने खुद को मारी गोली, सुसाईड नोट से खुलेगा आत्महत्या का राज

TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर /  पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पीएसओ ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें पारिवारिक विवाद सामने आई है।  मृतक आरक्षक विशंभर राठौर मूलत: मुरैना का रहने वाला था। वह पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सुरक्षा अमले में तैनात था। विशंभर सिंचाई कॉलोनी स्थित सरकारी निवास में अकेले रहता था। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

बताया गया कि बुधवार की देर रात उसने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में अपने ही साले की पत्नी, और उसके पिता पर ब्लैकमेल करने की बात लिखी है।  सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता, और चाचा यहां पहुंच गए हैं। आत्महत्या के कारणों की जानकारी ली जा रही है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा