LATEST NEWS
Loading Latest News...
सारंगढ़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सारंगढ़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

भक्ति गीतों की धुन और कठिन योग मुद्राएं: स्कूली बच्चों के इस प्रदर्शन ने जीता सबका दिल

TODAY छत्तीसगढ़  /  छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ ज़िले में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौक़े पर एक वृहद ज़िला स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया. कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. प्रशासन के मुताबिक़, इस शिविर में अफ़सरों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों समेत क़रीब एक हज़ार लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया.

क्या रही इस बार की थीम?

प्रशासन के अनुसार, इस वर्ष योग दिवस को दो मुख्य थीम्स— "योगा 365 डेज़ एम्ब्रेस योगा" (Yoga 365 Days Embrace Yoga) और "बढ़ती उम्र के स्वास्थ्य के लिए योग" के आधार पर आयोजित किया गया था.

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि टंक राम वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वस्थ राष्ट्र' से जुड़े संदेश को पढ़कर सुनाया और वहां मौजूद लोगों को जीवन में नियमित रूप से योग अपनाने का संकल्प दिलाया. इसके अलावा, योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के मक़सद से मौक़े पर एक विशेष 'हस्ताक्षर अभियान' भी चलाया गया, जिसमें मंत्री, प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने अपने हस्ताक्षर किए.

नृत्य के ज़रिए योग का प्रदर्शन

इस ज़िला स्तरीय आयोजन में बच्चों द्वारा नृत्य के साथ योग मुद्राओं का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा. मुख्य योगाभ्यास सत्र के बाद, योग शिक्षिका ममता साहू के नेतृत्व में विभिन्न योग अकादमियों (सिम्मी योगा एंड फिटनेस सेंटर और सरिया योगिनी अकादमी) के बच्चों ने भक्ति गीतों पर सामूहिक योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया. वहीं, साक्षी पटेल नाम की एक छात्रा ने भी एकल योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया.

प्रशासन और छात्रों की रही भागीदारी

इस आयोजन में मंत्री टंक राम वर्मा के अलावा ज़िले के कलेक्टर, एसपी, ज़िला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व विधायक केराबाई मनहर सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. कार्यक्रम की व्यवस्था और संचालन में भारत स्काउट्स, जूनियर रेडक्रॉस और एनएसएस (NSS) के छात्र-छात्राओं ने बतौर वॉलंटियर (स्वयंसेवक) अहम भूमिका निभाई.

जंजीरों में कैद युवक ने दी जान, संपत्ति विवाद में युवक को बनाया बंधक

सारंगढ़।  TODAY छत्तीसगढ़  / जिले के कोसीर थाना क्षेत्र के ग्राम मंडलपारा में युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक को बंधक बनाकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में उसके दो सगे भाइयों और भाभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नितेश कुमार बनज (28 वर्ष) निवासी मंडलपारा, कोसीर के रूप में हुई है। बताया गया कि पिता की मृत्यु के बाद खाते में आई राशि के बंटवारे को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते बड़े भाई रोशन बनज, दूसरे भाई सतीश चंद्र बनज और भाभी अश्विनी बनज ने नितेश को मानसिक रूप से बीमार बताकर पिछले दो महीनों से घर के एक कमरे में हाथ-पैर में जंजीर और ताला लगाकर बंद कर रखा था।

परिजनों पर आरोप है कि खाना मांगने पर मृतक के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की जाती थी। 21 मई को दोपहर करीब 12 बजे नितेश ने कमरे की खिड़की में चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आरोपी सतीशचंद्र बनज ने थाना कोसीर पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को मृतक को जंजीरों से बांधकर रखने और प्रताड़ित करने के साक्ष्य मिले। पुलिस ने पाया कि लगातार मिल रही शारीरिक और मानसिक यातनाओं से परेशान होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया।

प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर कोसीर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

राज्योत्सव 2024 : तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे शिक्षक की करंट लगने से मौत

सारंगढ़ ।  TODAY छत्तीसगढ़  /  राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 की खुशियों का हिस्सा बनने के लिये स्कुल शिक्षा विभाग भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा था, इसी समय करंट लगने से एक शिक्षक की मौत हो गई और मौके पर मातम फ़ैल गया । सारंगढ़ जिला मुख्यालय में राज्योत्सव की तैयारी जोरों से चल रही थी, सभी विभागों के स्टाल राज्योत्सव में लगे हुये है। यहाँ शिक्षा विभाग का भी एक स्टॉल लगा हुआ था, जिसमें बैनर लगाते समय 50 वर्षीय शिक्षक भगत पटेल की विद्युत करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मौत की खबर से पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया वहीं शिक्षा विभाग के सारे कर्मचारी इस घटना से काफी हतप्रभ हैं।

 पढ़िये - नान घोटाला : पूर्व महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा, रिटायर्ड आईएएस टुटेजा और शुक्ला के खिलाफ FIR दर्ज 

माना जा रहा है कि इन स्टालों तक बिजली पहुंचाने वाले कर्मचारी की गलती से एक शिक्षक की मौत हो गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी जगह से बिजली का तार कटा हुआ था जिससे करंट स्टाल के लिए लगाए गए लोहे के एंगल में प्रवाहित था, उसकी चपेट में आने से भगत पटेल की मौत हो गयी। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा