Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

राज्योत्सव 2024 : तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे शिक्षक की करंट लगने से मौत

सारंगढ़ ।  TODAY छत्तीसगढ़  /  राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 की खुशियों का हिस्सा बनने के लिये स्कुल शिक्षा विभाग भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा था, इसी समय करंट लगने से एक शिक्षक की मौत हो गई और मौके पर मातम फ़ैल गया । सारंगढ़ जिला मुख्यालय में राज्योत्सव की तैयारी जोरों से चल रही थी, सभी विभागों के स्टाल राज्योत्सव में लगे हुये है। यहाँ शिक्षा विभाग का भी एक स्टॉल लगा हुआ था, जिसमें बैनर लगाते समय 50 वर्षीय शिक्षक भगत पटेल की विद्युत करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मौत की खबर से पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया वहीं शिक्षा विभाग के सारे कर्मचारी इस घटना से काफी हतप्रभ हैं।

 पढ़िये - नान घोटाला : पूर्व महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा, रिटायर्ड आईएएस टुटेजा और शुक्ला के खिलाफ FIR दर्ज 

माना जा रहा है कि इन स्टालों तक बिजली पहुंचाने वाले कर्मचारी की गलती से एक शिक्षक की मौत हो गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी जगह से बिजली का तार कटा हुआ था जिससे करंट स्टाल के लिए लगाए गए लोहे के एंगल में प्रवाहित था, उसकी चपेट में आने से भगत पटेल की मौत हो गयी। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com