Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

Chhattisgarh : शॉर्ट सर्किट से मेकाहारा में आग, परिजन और मरीजों में भय


रायपुर। TODAY छत्तीसगढ़  /  छत्‍तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्‍पताल मेकाहारा में मंगलवार दोपहर को अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, मेकाहारा में तीसरी मंजिल में आग लगी है। आग लगने के बाद मरीजों और परिजनों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, मरीजों को ऑपरेशन थिएटर की जालियों और कांच को तोड़कर बाहर निकाला गया है।

इसे भी पढ़ें - राज्योत्सव 2024 : तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे शिक्षक की करंट लगने से मौत 

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी अधिकारियों द्वारा इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑक्सीजन सिलेंडर और सुरक्षा इंतजाम न होने की वजह से मरीज को निकालने में देरी हुई। मरीज काफी देर तक ऑपरेशन थियेटर में ही पड़ा रहा।

अंबेडकर अस्पताल में आग लगने की खबर मिलते ही रायपुर के टिकरापारा फायर स्टेशन से दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मरीज को ऑपरेशन थियेटर का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। अस्पताल में धुआं भर गया है। अंदर फंसे हुए मरीजों का धुएं की वजह से साँस लेना मुश्किल हो रहा है .

आगे ये भी है - नान घोटाला : पूर्व महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा, रिटायर्ड आईएएस टुटेजा और शुक्ला के खिलाफ FIR दर्ज 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com