Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

Chhattisgarh : राज्य अलंकरण, सम्मान एवं पुरस्कारों के लिए चयनितों के नाम की घोषणा, उप राष्ट्रपति समापन समारोह में शामिल होंगे


 बिलासपुर /  TODAY छत्तीसगढ़  /   उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में राज्य अलंकरण, सम्मान और पुरस्कारों के लिए चयनित व्यक्तियों और संस्थाओं के नामों की घोषणा की। राज्य शासन के 16 विभागों द्वारा 35 अलंकरण, सम्मान और पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इसके लिए चार संस्थाओं एवं 38 व्यक्तियों का चयन किया गया है।

आगे ये भी है - नान घोटाला : पूर्व महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा, रिटायर्ड आईएएस टुटेजा और शुक्ला के खिलाफ FIR दर्ज 

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 6 नवम्बर को नया रायपुर में राज्योत्सव के समापन समारोह में ये पुरस्कार और सम्मान प्रदान करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने राज्य शासन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से राज्य अलंकरण, सम्मान एवं पुरस्कारों के लिए चयनित सभी व्यक्तियों और संस्थाओं को बधाई दी है। 






© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com