जशपुरनगर । TODAY छत्तीसगढ़ / आज सुबह एसबीआई कियोस्क ग्राहक सेवा केंद्र में 2 नकाबपोशों ने लूट की कोशिश की। संचालक से अज्ञात हमलावरों की झड़प हो रही थी इसी बीच दादी ने बीच-बचाव करते हुए हमलावरों से कट्टा छीनने की कोशिश की, इस दौरान हमलावरों ने वृद्ध महिला को गोली मार दी। वृद्ध महिला और ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की दादी की मौके पर ही मौत हो गई। संचालक घायल है, उसे कांसाबेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस नाकेबंदी कर लगातार सर्चिग कर रही है।
आज सुबह एसबीआई कियोस्क ग्राहक सेवा केंद्र में 2 नकाबपोशों ने लूट की कोशिश की। संचालक से अज्ञात हमलावरों की झड़प हो रही थी इसी बीच दादी ने बीच-बचाव करते हुए हमलावरों से कट्टा छीनने की कोशिश की, इस दौरान हमलावरों ने वृद्ध महिला को गोली मार दी। pic.twitter.com/ndcoldIn0a
— satyaprakash pandey (@satya4prakash) November 5, 2024
घटना आज सुबह साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक़ जशपुर जिले के कांसाबेल थानांतर्गत बटइकेला, टोंगरीटोला गांव में एसबीआई कियोस्क ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन संजू गुप्ता करता है। आज सुबह मोटरसाइकिल में दो नकाबपोश व्यक्ति ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचें और लूटपाट करने लगे। इसी बीच घर के भीतर से संजू की दादी को विवाद का शोर सुनाई पड़ा, वो भीतर से निकलकर बाहर आई। वृद्ध महिला जिसे गोली मारी गयी उसका नाम उर्मिला गुप्ता है जिसकी उम्र 65 वर्ष बताई गयी है।
आगे ये भी है - नान घोटाला : पूर्व महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा, रिटायर्ड आईएएस टुटेजा और शुक्ला के खिलाफ FIR दर्ज
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुँच गई, स्थानीय लोगों और पीड़ित पक्ष से प्रारम्भिक जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने इलाके में सर्चिंग शुरू की। बताया जा रहा है कि जिले में नाकेबंदी कर दी गई है, जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।