LATEST NEWS
Loading Latest News...
रीवा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रीवा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#VIDEO: होटल में पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा पति! होटल में हाई-वोल्टेज ड्रामा

रीवा। TODAY छत्तीसगढ़  /  मध्य प्रदेश के रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी युवती के साथ होने का आरोप लगाते हुए होटल में पकड़ लिया। विवाद बढ़ते-बढ़ते होटल परिसर से सड़क तक पहुंच गया और बाद में मामला पुलिस थाने पहुंचा।

पत्नी का आरोप है कि उसने युवक से कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन इसके बावजूद उसका दूसरी युवती से संबंध बना रहा। महिला का कहना है कि इसी जानकारी के आधार पर वह होटल पहुंची, जहां उसने दोनों को साथ देखा।

वहीं, होटल में मौजूद युवती ने अलग दावा किया है। उसके अनुसार, युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए उससे संपर्क किया था और खुद को अविवाहित बताया था। युवती का कहना है कि युवक ने उससे मंदिर में शादी करने का भरोसा भी दिलाया था।

दोनों पक्षों के आरोपों के बीच होटल में काफी देर तक विवाद चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले गई।

समान थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की जांच के बाद उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा