मुम्बई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मुम्बई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस


मुम्बई।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  संगीत की दुनिया की मशहूर हस्ती आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया. 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई स्थिच ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांसें लीं. महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने यह दुखद खबर साझा करते हुए बताया कि उनका पार्थिव शरीर सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उनके घर पर रखा जाएगा, और अंतिम संस्कार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा.

वहीं ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण आशा भोसले का निधन हो गया. डॉ. समदानी ने बताया कि आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद तुरंत अस्पताल लाया गया. अस्पताल की इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन कई अंगों के काम करना बंद करने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका.

14 भाषाओं में गाए 12000 गाने

लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले ने अपनी मधुर आवाज से कई पीढ़ियों को मोहित किया है. आशा भोसले का नाम गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है. उन्होंने 14 भाषाओं में 12000 से अधिक गाने गाए, जिनमें फिल्मी गीतों के अलावा, पॉप, गजल, भजन से लेकर शास्त्रीय संगीत तक शामिल है. आशा भोसले ग्रैमी अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय गायिका थी. इसके अलावा उन्हें दादा साहेब फाल्के अवार्ड, पद्म विभूषण सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है.

इन गानों के लिए हमेशा याद की जाएंगी आशा भोसले 

8 सितंबर, 1933 को जन्मी आशा ने बहुत कम उम्र में अपना करियर शुरू किया था और अपने पूरे करियर में हिंदी, मराठी, बंगाली और गुजराती समेत कई भाषाओं में हज़ारों गानों को अपनी आवाज़ दी. आशा भोसले के टाइमलेस हिट्स की लिस्ट में पिया तू अब तो आजा, दम मारो दम, चुरा लिया है तुमने जो दिल को, झुमका गिरा रे, यह मेरा दिल, दिल चीज़ क्या है, ओ मेरे सोना रे, और इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हज़ारों हैं, जैसे क्लासिक गाने शामिल हैं.

संगीत प्रेमियों के लिए शोक का क्षण

आशा भोसले को पिछले कुछ सालों में उम्र के कारण स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि वे अभी भी काफी सक्रिय थीं और संगीत कार्यक्रमों में शामिल होती रहती थीं. उनके निधन की खबर सुनकर फिल्म और संगीत जगत में चिंता की लहर दौड़ गई है.

आशा भोसले के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘यह पूरे भारत और दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के लिए शोक का क्षण है. उन्हें सबसे बहुमुखी कलाकार के रूप में जाना जाता था. संगीत के प्रति उनकी सेवा, मंगेशकर परिवार द्वारा संगीत के प्रति की गई सेवा… हमने लता दीदी का निधन देखा, और आज हम यह देख रहे हैं. हम सभी दुखी हैं… यह हम सभी के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है; हम शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं.’ (साभार सोर्स / news 18)


Baba Siddiqui Murder Case : गिरफ़्तार पाँच आरोपी 25 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर

मुम्बई /  TODAY छत्तीसगढ़  /  बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया और कोर्ट से 12 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की. कोर्ट ने गिरफ्तार पांचों आरोपियों को 25 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

Baba Siddiqui Murder Case : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी, दो लोग गिरफ़्तार

मुम्बई /  TODAY छत्तीसगढ़  /  एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में आखिरकार लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ले ली है. पुलिस ने अब तक तीन शूटरों की पहचान की है और मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है. इस बीच बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली और सलमान खान को धमकी भी दी.

आपको बता दें कि शनिवार की देर रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट में NCP नेता बाबा सिद्दीकी पर नकाबपोश हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की,  इसके बाद उन्हें गंभीर स्थिति में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस घटना के कुछ ही देर बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबा सिद्दीकी के निधन की पुष्टि कर दी. मुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया है और एक फ़रार है. गिरफ़्तार हुआ एक शख़्स हरियाणा का और एक उत्तर प्रदेश से है.

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अब एक नया मोड़ आ गया है. कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है. मामले की पेचीदगियां बढ़ाने वाला उसके गैंग के सदस्य का एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में गैंग ने दावा किया है कि वे सलमान खान से कोई युद्ध नहीं चाहते थे, लेकिन बाबा की हत्या की वजह उनके दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ाव था. हालांकि, मुंबई पुलिस ने एफबी पोस्टी की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि इसकी जांच की जाएगी.

बिश्नोई गैंग की तरफ से एक फेसबुक पोस्ट में कहा गया है, "ओ३म् जय श्री राम, जय भारत." पोस्ट में आगे लिखा गया है, "जीवन का मूल समझता हूं, जिस्म और धन को मैं धूल समझता हूं. किया वही सत्कर्म था, जो निभाया मित्रता का धर्म था." फेसबुक पोस्ट को लेकर अभी स्पष्ट नहीं है कि यह पोस्ट सही है या फर्जी है. मसलन, मुंबई पुलिस का कहना है कि इस पोस्ट की सत्यता की जांच की जाएगी. फेसबुक पोस्ट 'शुबू लोंकर महाराष्ट्र' नाम के अकाउंट से किया गया है." फिलहाल हत्या मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटोर्शन सेल कर रही है.

बिश्नोई गैंग ने फेसबुक पोस्ट में कहा, "सलमान खान हम ये जंग चाहते नहीं थे. पर तुमने हमारे भाई (लॉरेंस बिश्नोई) का नुकसान करवाया. आज जो बाबा सिद्दीकी की शराफत के पुल बांधे जा रहे हैं, वो एक टाइम में दाऊद के साथ मकोका एक्ट में था. इसके मरने का कारण दाऊद को बॉलीवुड, राजनीती, प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था." इनके अलावा अनुज थापन का नाम भी पोस्ट में है, जिसने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी, और पुलिस कस्टडी में उसकी मौत हो गई थी. गैंग का कहना है कि यह मौत उसका बदला है.

इधर सियासी खेमों में आरोप-प्रत्यारोप का दांव चला जा रहा है, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रया दी है।  - 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com