पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ क्षेत्र की एक सड़क के क्षतिग्रस्त होने का वीडियो साझा कर राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दो साल पहले बनी सड़क पहली बारिश में टूट गई और इसे सरकार की विफलता का उदाहरण बताया।
भूपेश बघेल ने अपने पोस्ट में दावा किया कि खरिया से अगारी (बी) तक जाने वाली पीएम जनमन सड़क महज दो साल पहले करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई थी, लेकिन पहली ही बारिश में सड़क दलदल में तब्दील हो गई।
उन्होंने लिखा कि सबसे हैरानी की बात यह है कि यह सड़क मंत्री विजय शर्मा के गृह क्षेत्र की है। बघेल ने विजय शर्मा पर तंज कसते हुए उन्हें "रील्स होम मिनिस्टर" बताया और कहा कि वे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से भी जुड़े हैं।
ये उखड़ती हुई सड़क देखिए.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 8, 2026
कमाल ये है कि यह सड़क महज़ दो नहीं पहले ही करोड़ों की लागत से बनाई गई है.
और उससे भी बड़े कमाल की बात ये है कि यह सड़क रील वाले गृहमंत्री और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का दायित्व संभालने वाले मंत्री विजय शर्मा के ही गृह निर्वाचन क्षेत्र की है.
डबल… pic.twitter.com/vt8mvFpzzW
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि जिस तरह यह सड़क पहली बारिश में टूट गई, उसी तरह भ्रष्टाचार में डूबी सरकार भी बिखर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क की गुणवत्ता सरकार के कामकाज की वास्तविक तस्वीर दिखाती है और अब जनता बदलाव चाहती है।
हालांकि, सड़क की स्थिति और निर्माण गुणवत्ता को लेकर लगाए गए आरोपों पर राज्य सरकार या संबंधित विभाग की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में भूपेश बघेल के दावों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

.jpeg)