Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

राज्य में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, 24 IPS अफसरों के तबादले

11 जिलों के SP बदले, रायपुर कमिश्नरेट के तीनों DCP भी हुए ट्रांसफर

रायपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  / छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के मुताबिक 11 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदले गए हैं। इसके अलावा रायपुर कमिश्नरेट में भी बड़ा बदलाव किया गया है।

तबादला सूची के अनुसार राजनांदगांव रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अजय कुमार यादव को बनाया गया है। वहीं, मौजूदा आईजी बालाजी राव सोमावार को पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह प्रशांत कुमार अग्रवाल को आईजी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (बस्तर क्षेत्र) से पुलिस मुख्यालय भेजा गया है, जबकि प्रशांत कुमार ठाकुर को सूरजपुर के एसपी पद से हटाकर उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं रामकृष्ण साहू को बेमेतरा एसपी पद से हटाकर 8वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, राजनांदगांव का सेनानी नियुक्त किया गया है।

रायपुर कमिश्नरेट में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। यहां तीनों डीसीपी का तबादला कर उन्हें अलग-अलग जिलों की कमान सौंपी गई है। फिलहाल कमिश्नरेट के तीन जोनों में से केवल एक जोन में ही डीसीपी की नियुक्ति की गई है, जबकि शेष दो जोनों में नई पदस्थापना तक डीसीपी का पद रिक्त रहेगा।

सरकार द्वारा जारी विस्तृत तबादला सूची में अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह फेरबदल कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। 






 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा