बिलासपुर पुलिस द्वारा आयोजित शिकायत निवारण शिविर में 43 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 41 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं 8 मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
शिविर में कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 41 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। वहीं 8 मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
शिविर में सबसे अधिक महिला थाना से 8, कोतवाली से 7, सिरगिट्टी से 4, जबकि कोनी, रतनपुर और तोरवा से 3-3 शिकायतें आईं। इसके अलावा सिविल लाइन, सरकंडा, तखतपुर, चकरभाठा, सीपत और मस्तूरी थाना क्षेत्रों से 2-2 शिकायतें दर्ज हुईं।
शिकायतें मुख्य रूप से जमीन विवाद, पारिवारिक विवाद, साइबर फ्रॉड, लेन-देन में धोखाधड़ी और महिला संबंधी मामलों से जुड़ी थीं। एसएसपी रजनेश सिंह ने स्वयं प्रत्येक फरियादी से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि शिकायत निवारण शिविर का उद्देश्य लोगों को बिना थानों के बार-बार चक्कर लगाए त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।
शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, पंकज पटेल, रामगोपाल करियारे, रश्मित कौर चावला सहित जिले के सभी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।



.jpeg)