बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / सीपत थाना क्षेत्र में शराब दुकान से लौट रहे एक युवक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और चाकूनुमा धारदार हथियार से जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से हथियार भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी रामकुमार बिजौरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे वह ग्राम भिलमी स्थित शराब दुकान से वापस लौट रहा था। इसी दौरान शेख जानू ने उसे रोककर मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि शेख जानू ने हाथ में मौजूद चाकूनुमा धारदार हथियार लहराते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट की और उसके गले पर हथियार अड़ा दिया। इस हमले में युवक के गले और हथेली पर चोटें आईं।
शिकायत के आधार पर सीपत थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शेख जानू (25) निवासी ग्राम मचखंडा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चाकूनुमा धारदार हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

.jpeg)