Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

रात में घेरकर छीना iPhone-15, पुलिस ने दो और आरोपियों को दबोचा

तीन युवक-दो युवतियों ने मिलकर की थी लूट

रायपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  / राजधानी के चंगोराभाठा क्षेत्र में युवक से iPhone-15 लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया Apple iPhone-15 बरामद किया है। मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, डी.डी. नगर निवासी आदित्य शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 जुलाई की रात करीब 10:50 बजे चंगोराभाठा इलाके में तीन युवकों और दो युवतियों ने उसे रोककर जबरन उसका Apple iPhone-15 छीन लिया और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुरानी बस्ती थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान थाना डी.डी. नगर के एक अन्य मामले में गिरफ्तार आरोपी रजत सेन उर्फ हर्ष से पूछताछ में इस वारदात का खुलासा हुआ। उसके मेमोरेंडम और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने लक्की विश्वकर्मा (20) और अर्पणी तिवारी उर्फ सोनू (24) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया Apple iPhone-15 बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में रजत सेन उर्फ हर्ष को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि फरार आरोपी शानू की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की आगे की विवेचना कर रही है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा