Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

अब गांव-गांव पहुंचेगी AI की क्लास, विधानसभा से रवाना हुई हाईटेक लैब

विधानसभा से रवाना हुई मोबाइल साइंस लैब, छात्रों को मिलेगा आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण

रायपुर। TODAY छत्तीसगढ़  /  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों की उपस्थिति में विधानसभा परिसर से पंडरिया विधायक भावना बोहरा की अभिनव पहल 'भावना दीदी की साइंस पाठशाला' के अंतर्गत संचालित फ्री मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह मोबाइल लैब ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी और 3डी प्रिंटिंग जैसी उभरती तकनीकों की शिक्षा पहुंचाने का कार्य करेगी। इसका उद्देश्य गांवों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह पहल नई पीढ़ी को ज्ञान, नवाचार और आत्मविश्वास से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मोबाइल टेक्नोलॉजी लैब विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तकनीकी कौशल और नवाचार की भावना विकसित करेगी, जिससे वे बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप खुद को तैयार कर सकेंगे।

'भावना दीदी की साइंस पाठशाला' के माध्यम से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक अत्याधुनिक विज्ञान एवं तकनीक आधारित शिक्षा पहुंचाने का यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा