Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

जांजगीर-चांपा की बेटी का कमाल, दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा

रायपुर। TODAY छत्तीसगढ़  /  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को जांजगीर-चांपा जिले की होनहार पर्वतारोही अमिता श्रीवास से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक गोमती साय भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमिता श्रीवास ने अपने साहस, अनुशासन, अदम्य इच्छाशक्ति और अटूट संकल्प के बल पर माउंट एवरेस्ट पर भारत का तिरंगा फहराकर न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास से असंभव दिखने वाले लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं। अमिता श्रीवास की सफलता प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का सशक्त उदाहरण है।

उल्लेखनीय है कि जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली अमिता श्रीवास ने 22 मई को समुद्र तल से 8,848.86 मीटर ऊंची विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर इतिहास रचा और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा