Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

हेरोइन बेचने की तैयारी में थे दो युवक, 8.85 ग्राम चिट्टा और कार सहित गिरफ्तार

दुर्ग। TODAY छत्तीसगढ़  /  सुपेला थाना पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री की तैयारी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8.85 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), दो मोबाइल फोन और एक कार सहित लगभग 9.94 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लाल रंग की एक कार में सवार दो व्यक्ति कोसानगर गांधी नगर क्षेत्र में हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान मोहम्मद इम्तियात उर्फ सरफराज (27) के कब्जे से 2.65 ग्राम हेरोइन, एक रियलमी मोबाइल फोन तथा मोहम्मद फैजान (27) के पास से 6.20 ग्राम हेरोइन, एक मोटोरोला मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक CG 07 CV 3587 बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक, जब्त हेरोइन की कुल मात्रा 8.85 ग्राम है। मोबाइल फोन और कार सहित कुल जब्त संपत्ति का मूल्य करीब 9.94 लाख रुपये आंका गया है।

आरोपियों के विरुद्ध सुपेला थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस का कहना है कि आरोपी अवैध आर्थिक लाभ के उद्देश्य से हेरोइन की बिक्री करने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध बिक्री की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा