Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

श्रावणी मेले के लिए चलेगी इतवारी–मधुपुर स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेलवे ने चलाई श्रावणी मेला स्पेशल, अगस्त में पांच-पांच फेरे लगाएगी

बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़  / श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के बीच साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (08895/08896) चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में पांच-पांच फेरे लगाएगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08895 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 4:30 बजे इतवारी से रवाना होगी। यह ट्रेन गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और ब्रजराजनगर सहित निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 6 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्पेशल ट्रेन 2 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक प्रत्येक रविवार को सुबह 9 बजे मधुपुर से रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन ब्रजराजनगर, बेलपहाड़, रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया होते हुए अगले दिन सुबह 11:50 बजे इतवारी पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 4 एसी थर्ड टियर, 10 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी तथा 2 एसएलआरडी (गार्ड सह लगेज एवं दिव्यांगजन) कोच शामिल रहेंगे।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि श्रावणी मेले की यात्रा के लिए इस विशेष ट्रेन का अधिक से अधिक उपयोग करें तथा यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से प्राप्त कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा