Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

रामसागरपारा की दुकान में लगी आग, टला बड़ा हादसा

पुलिस-डायल 112 और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी

रायपुर। TODAY छत्तीसगढ़  /  आजाद चौक थाना क्षेत्र के रामसागरपारा स्थित एक दुकान में मंगलवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना आजाद चौक पुलिस, डायल-112 और फायर ब्रिगेड की टीम ने महज पांच मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह रामसागरपारा स्थित एक दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना की टाइगर मोबाइल टीम और डायल-112 तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर दुकान में आग तेजी से फैल रही थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी और विद्युत विभाग से संपर्क कर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कराई, ताकि करंट लगने जैसी किसी भी दुर्घटना की आशंका न रहे।

दुकान के ऊपर आवासीय मकान होने के कारण पुलिस और डायल-112 की टीम ने सबसे पहले वहां रह रहे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही आसपास मौजूद लोगों को भी सुरक्षित दूरी पर पहुंचाया गया।

इसके बाद फायर ब्रिगेड, डायल-112, आजाद चौक थाना और मोहदापारा टाइगर मोबाइल की संयुक्त टीम ने समन्वित प्रयास करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को आसपास की दुकानों और मकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग से दुकान में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार समय रहते किए गए संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान के कारण एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा