Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

#VIDEO: डॉक्टर से दो करोड़ की कथित उगाही, नर्स गिरफ्तार

अश्लील फोटो और झूठे केस की धमकी देकर वसूली का आरोप, नर्स हिरासत में

बाड़मेर। TODAY छत्तीसगढ़  / राजस्थान के बाड़मेर में एक निजी अस्पताल के 65 वर्षीय डॉक्टर ने अस्पताल की एक नर्स पर ब्लैकमेल कर करीब दो करोड़ रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर आरोपी नर्स कमला उर्फ कमलेश को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

डॉक्टर की शिकायत के अनुसार, नर्स उन्हें अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने, झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी देकर लगातार रुपये मांगती थी। डॉक्टर का आरोप है कि सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने के डर से वह लंबे समय तक आरोपी को पैसे देता रहा।

शिकायत में डॉक्टर ने यह भी आरोप लगाया है कि नर्स उन्हें अपने प्रभाव में रखने के लिए सेक्स वर्धक दवाएं देती थी। साथ ही, अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए उनकी गतिविधियों पर नजर रखती थी। डॉक्टर का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उन्हें एक अलग मोबाइल फोन और सिम कार्ड दिया था तथा धमकी देकर उसे 24 घंटे चालू रखने के लिए मजबूर करती थी। डॉक्टर ने इसे अपने ऊपर 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी स्थिति बनाए रखने की कोशिश बताया है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी नर्स को गिरफ्तार किया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। 

वहीं, गिरफ्तारी के बाद आरोपी नर्स कमला उर्फ कमलेश ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। उसका कहना है कि डॉक्टर अपने बचाव के लिए उस पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।

नोट: इस मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के बयान और पुलिस की प्रारंभिक जांच पर आधारित हैं। आरोपी ने आरोपों से इनकार किया है। मामले की जांच जारी है और आरोपों का अंतिम निर्धारण न्यायिक प्रक्रिया के बाद होगा।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा