Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

हाईवे पर दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, चार की मौत

दिल दहला देने वाला हादसा, ऑक्सीजन सिलेंडर लदे ट्रैक्टर से भिड़ी स्कूटी

दुर्ग।  TODAY छत्तीसगढ़  / कुम्हारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को उपचार के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अमृत निर्मलकर (28 वर्ष) स्कूटी चला रही थीं। उनके साथ कुल पांच लोग रायपुर के बसंत विहार स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ऑक्सीजन सिलेंडर लदे ट्रैक्टर (क्रमांक CG-07-NA-0930) के पीछे उनकी स्कूटी जा टकराई।

हादसा इतना भीषण था कि अमृत निर्मलकर (28), लक्ष्मी निर्मलकर (26), याचना (7 वर्ष) और डाली (4 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं भावेश (8 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल एम्स रायपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सुपेला मर्चुरी भेज दिए हैं तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर लाया गया है। ट्रैक्टर चालक भोला यादव को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा