रायपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी पत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने परिवार के सदस्यों के साथ राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। इस मौके पर आपातकालीन स्थितियों में बेहतरीन सेवा देने वाले ‘भारत भाग्य विधाता वॉरियर्स’ को सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व की बात है कि इस ख़ास मौके पर मशहूर अभिनेत्री और सांसद सुश्री कंगना रनौत और छत्तीसगढ़ के सपूत मनोज तापड़िया मौजूद रहे। मनोज तापड़िया के निर्देशन में बनी इस प्रेरणादायक फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग राज्य में हुई जिसे लेकर सरकार और अन्य जनप्रतिनिधित हर्षित नज़र आये ।
मुख्यमंत्री ने फिल्म की स्क्रीनिंग देखने के बाद अपनी प्रतिक्रया में कहा कि 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान, सैकड़ों लोगों की जान बचाने और घायलों की सेवा करने में डॉक्टरों, नर्सों और हेल्थकेयर वर्कर्स ने अपनी जान की परवाह किए बिना जो बेमिसाल साहस, संवेदनशीलता और समर्पण दिखाया—यह फिल्म उसी प्रेरणादायक गाथा को प्रभावशाली ढंग से पेश करती है। सेवा, साहस और मानवता के मूल्यों को हर व्यक्ति तक पहुंचाकर, यह फिल्म समाज को सकारात्मक प्रेरणा देगी। उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, तकनीकी विशेषज्ञों और पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं भी दी हैं ।


