Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

दुकान में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार


रायगढ़। 
TODAY छत्तीसगढ़  / रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में एक महिला से अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने के मामले में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 18 मई 2026 को करीब 30 वर्षीय महिला ने महिला थाना रायगढ़ पहुंचकर ग्राम पतरापाली कोतरलिया निवासी माधो घोष उर्फ माधव यादव (65 वर्ष) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति को खोजते हुए आरोपी की दुकान के पास पहुंची थी। इस दौरान आरोपी ने उसे बैठाकर उसके पति को फोन से बुलाने की बात कही। कुछ देर बाद आरोपी ने दुकान का गेट बंद कर महिला को गलत नियत से पकड़कर अंदर ले जाने का प्रयास किया। महिला के विरोध और चिल्लाने पर वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर वहां से भाग निकली। आरोप है कि जाते समय आरोपी ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घर पहुंचने के बाद महिला ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति और परिजनों को दी, जिसके बाद महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी माधो घोष उर्फ माधव यादव के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना होगा और ऐसे मामलों में आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए रायगढ़ पुलिस प्रतिबद्ध है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा