Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

पुलिस ने भट्टी तोड़ी ! महुआ शराब बनाने वालों पर सख्ती, एक गिरफ्तार


रायगढ़। 
 TODAY छत्तीसगढ़  / जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने पुसौर और कोतरारोड क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर प्रहार किया है।

पुलिस के अनुसार, साइबर थाना की टीम ने ग्राम धनागर में मुखबिर सूचना पर दबिश दी, जहां करीब 50 डिब्बों में भरा महुआ पास बरामद किया गया। मौके पर कोई आरोपी नहीं मिला, लेकिन जब्त सामग्री को नष्ट कर दिया गया। वहीं, थाना पुसौर की टीम ने ग्राम छपोरा में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त कर आसवन सामग्री जब्त की।

इसी क्रम में ग्राम बाघाडोला में पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए कंदर्प चौहान (45 वर्ष) को 12 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय चेलक एवं हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी का सख्त संदेश 

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इस कारोबार में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा