Slider

युवा कांग्रेस: राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, भाजपा जिला कार्यालय का घेराव

 


बिलासपुर। 
TODAY छत्तीसगढ़  / नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के बाद युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर देशभर में विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी युवा कांग्रेस सड़कों पर उतर आई।

बेलतरा युवा कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार का पुतला दहन किए जाने के बाद आज गुरुवार को जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और पुतला दहन किया गया। जिला युवा कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष जयकिशन यादव (राजू) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश जताया। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com