Slider

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री साय ने 30 खनि निरीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

सीजीपीएससी चयनित अधिकारियों से खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता और दक्षता के नए मानक स्थापित करने की अपील

रायपुर। TODAY छत्तीसगढ़  / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) द्वारा चयनित 30 नव-नियुक्त खनिज निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने सभी चयनित अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए राज्य के खनिज क्षेत्र में ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और इसके बेहतर प्रबंधन में खनि निरीक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नव-नियुक्त अधिकारी पारदर्शिता, दक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और खनिज क्षेत्र में सुशासन के नए मानक स्थापित करेंगे। 

उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिबद्धता राज्य के विकास और उद्योगों के सशक्तिकरण में अहम योगदान देगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने और राज्य के संसाधनों के संरक्षण तथा सुव्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान नव-नियुक्त खनिज निरीक्षकों में उत्साह का माहौल रहा और उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com